वर्ष 2010-11 में भारत की विकास दर 8 फीसदी रहेगी : आईएमएफ
आईएमएफ ने एक नोट में कहा है, "वित्तीय प्रोत्साहन पैकेजों के साथ सजग वित्तीय और मौद्रिक नीति ने भारतीय अर्थव्यवस्था में विकास की दर को संकट से पूर्व की स्थिति के करीब ला दिया है।"
नोट के मुताबिक पूंजी का प्रवास पुराने ढर्रे पर आ गया है और वित्तीय बाजार ने नुकसान की भरपाई कर लिया है। इसमें कहा गया है, "वर्ष 2009-10 के दौरान विकास की दर 6.75 फीसदी रहने का अनुमान है जबकि आने वाले वर्ष में यह आठ फीसदी रहेगी। सूखे की स्थिति के कारण कृषि क्षेत्र में एक फीसदी की विकास दर की संभावना है लेकिन अन्य क्षेत्रों में विकास दर के गति पकड़ने की आशा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications