दलाई लामा ने हैती के पीड़ितों के लिए 100,000 स्विस फ्रैंक दिए
तिब्बत की निर्वासित सरकार की वेबसाइट पर गुरुवार को कहा गया कि दलाई लामा ने जेनेवा स्थित रेडक्रास समिति के माध्यम से अपना दान दिया।
हैती में मानवीय राहत के प्रयासों के प्रति दलाई लामा की सद्भावना का स्वागत करते हुए इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेडक्रास और रेडक्रीसेंट सोसायटी के महासचिव बेकेले गेलेटा ने हैती में अपने कार्यो के लिए उदार सहयोग का हार्दिक धन्यवाद दिया।
हैती में आए भूकंप में दो लाख से अधिक लोगों की मौत हुई, करीब 10 लाख लोग बेघर हुए और तीन लाख से अधिक घायल हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications