दक्षिण ध्रुव तक स्कीइंग करने वाली रीना कौशल पुरस्कृत
दिल्ली सरकार के एक बयान में कहा गया है, "दिल्ली सरकार रीना को पांच लाख रुपये का पुरस्कार देगी। अंटार्टिका से दक्षिणी ध्रुव तक स्कीइंग करके जाने वाली रीना ने एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने गुरुवार को हुई एक बैठक के दौरान रीना को पुरस्कृत करने का फैसला किया। रीना दिल्ली की निवासी हैं और शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हैं।
रीना को स्कीइंग करके दक्षिणी ध्रुव तक जाने के लिए 10 लाख रुपये खर्च करने पड़े थे। उन्होंने इसके लिए एक बैंक से 5.75 लाख रुपये कर्ज लिया था और बाकी की रकम उन्होंने दोस्तों और रिश्तेदारों से उधार ली थी।
राष्ट्रमंडल के 60वें वर्षगांठ के अवसर पर दक्षिणी ध्रुव तक जाने के लिए भारत, ब्रिटेन, ब्रुनेई, साइप्रस, घाना, जमैका, न्यूजीलैंड और सिंगापुर की आठ महिलाओं का चयन किया गया था। रीना इनमें से एक थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications