पाकिस्तानी सेना भारत केंद्रित बनी रहेगी : कयानी
पाकिस्तानी मीडिया के समक्ष एक प्रस्तुति में कयानी ने स्पष्ट किया कि सेना की तैयारी भारत को ध्यान में रखकर बनी रहेगी।
समाचार वेबसाइट डान डॉट कॉम ने कयानी के हवाले से कहा कि इतिहास, अनसुलझे मुद्दे, भारत की सैनिक क्षमता और उसकेठंडे रवैये के कारण पाकिस्तान सुरक्षा में कमी नहीं कर सकता।
वेबसाइट के अनुसार जनरल कयानी ने भारत से पैदा खतरों का उल्लेख करते हुए कहा कि वह बिना फौजों को आगे बढ़ाए ही पाकिस्तान पर हमला करने में सक्षम है और इसमें वृद्धि की भी संभावना है।
कयानी ने कहा कि उनका सुरक्षा का एकपक्षीय दृष्टिकोण नहीं है। भारत का रक्षा बजट सात गुना होने के बावजूद विकास और सैन्य खर्च में एक संतुलन होना चाहिए।
नवंबर 2008 को मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले का उल्लेख करते हुए कयानी ने कहा कि गैर-राज्यीय ताकतों के केवल एक आतंकवादी हमले से दक्षिण एशिया की शांति और स्थिरता को बंधक नहीं बनाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications