उड़ीसा में शिकारी ने 2 बच्चों की जान ली
रामगिरी पुलिस स्टेशन के प्रमुख अधिकारी अदिकंदा सेठी ने आईएएनएस को बताया, "एक शिकारी सारथी प्रधान ने दो बच्चों युद्धिष्ठिर मंडला (7) और श्यामंघन भुइयां की उस वक्त हत्या कर दी जब वे जंगल में बकरी चरा रहे थे। प्रधान जंगल में खरगोश का शिकार करने गया था।"
पुलिस ने प्रधान को गिरफ्तार कर उसके पास से बरामद बिना लाइसेंस की बंदूक को जब्त कर लिया है। प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications