पंजाब और जम्मू में सीमा पर चौकसी बढ़ी
नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान श्रीवास्तव ने कहा, "नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ के प्रयासों को देखते हुए हमने अपने सभी तंत्रों को चौकस कर दिया है। सीमा पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या को और बढ़ा दिया गया है और सुरक्षाबलों को 24 घंटे चौकसी बरतने को कहा गया है।"
रमन श्रीवास्तव ने कहा, " पंजाब और जम्मू सीमा पर इस समय स्थिति काफी संवदेनशील हो जाती है। इलाके में हिमपात होने से कश्मीर में प्रवेश करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए आतंकवादी दक्षिण जम्मू एवं पंजाब की तरफ से घुसपैठ की कोशिश करते हैं। हाल के दिनों में इस तरह के प्रयासों में वृद्धि हुई है।"
श्रीवास्तव ने कहा कि यह चिंता का विषय है और वह अपने पाकिस्तानी समकक्ष से इस मसले पर बातचीत करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications