हैती में राहत कार्यक्रमों का समन्वय करेंगे बिल क्लिंटन
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता मार्टिन नेसिरकी ने बुधवार को इस संबंध में घोषणा की। इससे पहले न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून और क्लिंटन के बीच बैठक हुई थी।
क्लिंटन 12 जनवरी से हैती में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत के तौर पर भी काम कर रहे हैं। विभिन्न देशों के राजनयिकों ने क्लिंटन की नियुक्ति का स्वागत किया है।
उल्लेखनीय है कि हैती में 12 जनवरी को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे, जिसमें एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और लाखों बेघर हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications