लाइबेरिया में दुर्घटना के बाद वायलार रवि अस्पताल में भर्ती
रवि के निजी सहायक के अनुसार दोपहर को हुई एक कार दुर्घटना के बाद मंत्री को लाइबेरिया की राजधानी मोनरोविया स्थित जान.एफ. केनेडी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया।
सहायक ने आईएएनएस को बताया कि रवि को खतरे से बाहर घोषित कर दिया गया है लेकिन चिकित्सक उन पर नजर रखे हुए हैं।
विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर ने ट्विटर पर लिखा कि रवि की स्थिति के बारे में आरंभिक खबरें उत्साहजनक हैं लेकिन यदि आवश्यक हुआ तो उनको वहां से निकालने का भी प्रबंध किया जाएगा। थरूर अफ्रीका मामलों के प्रभारी भी हैं।
लाइबेरिया का भी काम संभाल रहीं कोट डी आइवरी में भारतीय राजदूत शमा जैन भी दुर्घटना में घायल हुई हैं।
रवि 29 जनवरी से छह फरवरी तक घाना, तंजानिया, केन्या, लाइबेरिया और नाइजीरिया के दौरे पर थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications