विक्टोरिया के प्रधानमंत्री ने कहा, हमले रोकने की कोशिश जारी (लीड-2)

ब्रम्बी ने यह बयान भारतीय उच्चायुक्त सुजाता सिंह की इस टिप्पणी के बाद जारी किया है कि विक्टोरिया भारतीयों पर नस्ली हमलों की गंभीरता को नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में आश्वस्त करने के लिए वह सिंह से दोबारा मिलना पसंद करेंगे।

समाचार पत्र 'द एज' ने गुरुवार को कहा कि भारतीयों पर करीब 100 से अधिक हमलों की घटनाओं का ब्योरा देते हुए सिंह ने गवर्नर जनरल क्वेंटिन ब्राइस को बताया कि विक्टोरिया राज्य इसको नजरअंदाज कर रहा है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सिंह ने बताया कि आस्ट्रेलिया नस्लवादी नहीं है लेकिन भारतीयों पर हमलों को रोकने के लिए यदि अधिक कदम नहीं उठाए गए तो यह लंबे समय तक जारी रह सकता है।

हमलों के संबंध में भारतीय विदेश मंत्रालय से चर्चा के लिए उच्चायुक्त अगले सप्ताह नई दिल्ली पहुंच रहीं हैं।

सिंह की टिप्पणी के जवाब में ब्रम्बी ने कहा कि उनकी सरकार वह सभी उपाय कर रही है जिससे भारतीय छात्रों पर हमले रुक सकते हैं, वह सिंह से एक और मुलाकात करना पसंद करेंगे। ब्रम्बी ने दोहराया कि इस मुद्दे पर निष्पक्ष और संतुलित चर्चा होनी चाहिए।

इधर, समाचार एजेंसी 'एएपी' के अनुसार, सेंट किल्डा की एक्लैंड स्ट्रीट में 25 साल के एक यात्री की बुधवार रात करीब 10 बजे टैक्सी चालक से किसी बात पर बहस हो गई। इसके बाद चालक ने यात्री की डंडे जमकर पिटाई कर दी।

एक प्रत्यक्षदर्शी करेन ने 'फायरफैक्स रेडियो' को बताया कि यात्री वहां से जाने की कोशिश कर रहा था, इसी बीच चालक ने अपनी कैब से डंडा निकाला और उसे पीटना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद भारतीय मूल के कई अन्य ट्रैक्सी चालक भी वहां आ गए।

इस मामले में 32 साल के टैक्सी चालक को जानबूझकर चोट पहुंचाने और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

उधर, ब्रम्बी द्वारा नस्लीय हमलों को लेकर भारतीय मीडिया की आलोचना को आस्ट्रेलिया के एक सीनेटर ने गलत बताया है।

सीनेटर स्टीव फिल्डिंग ने कैनबरा में कहा, "विक्टोरिया में भारतीयों पर हमले से हमें परेशानी हुई है और इससे निपटने की आवश्यकता है। भारतीय मीडिया पर हमला मेरे विचार से बिल्कुल ठीक नहीं है।"

आस्ट्रेलिया की समाचार एजेंसी एएपी के अनुसार सीनेटर ने कहा, "स्पष्ट कहें तो यह बुद्धिमानी नहीं है।"

एक भारतीय द्वारा बीमा की रकम के लिए कार जलाने के प्रयास में खुद जलने पर पुलिस में हमले की शिकायत दर्ज कराने का पता लगने के बाद ब्रम्बी ने बुधवार को भारतीय मीडिया और अधिकारियों के एक वर्ग को संतुलन रखने की सलाह दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+