असम में 5 उग्रवादी गिरफ्तार

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक (पीआरइपीएके) के पांच उग्रवादियों को गुवाहाटी के बाहरी इलाके जोराबट के समीप गिरफ्तार किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, " ऐसी सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित संगठन का एक समूह एक वाहन में यात्रा कर रहा है। हमने उनके वाहन को रोकने के लिए सड़क पर अवरोधक लगाए और उन्हें गिरफ्तार करने में सफल रहे।"

पांचों उग्रवादियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वे पूर्वी असम में तिनसुकिया जिले जा रहे थे और उन्होंने वहां से हथियारों के प्रशिक्षण के लिए अरुणाचल जाने का कार्यक्रम बनाया था।

अधिकारी ने कहा कि जानकारी के अनुसार पीआरईपीएके संगठन के ये सदस्य अरुणाचल-म्यांमार सीमा के समीप स्थित अपने शिविर में प्रशिक्षण लेने जा रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+