पूर्वोत्तर राज्यों की सीमा पर बढ़ेगी चौकसी : अजय माकन
बुधवार रात मेघालय के मुख्यमंत्री डी. डी. लपांग से बातचीत में उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं ताकि उग्रवादियों और राष्ट्रविरोधी तत्वों की मुहिम कामयाब न हो सके।
राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर आए माकन ने कहा, "केंद्रीय अर्धसैनिक बल और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को बांग्लादेश, म्यांमार और भूटान सीमा पर चौकसी बढ़ाने के लिए कहा गया है।"
पूर्वोत्तर के चार राज्यों त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम और असम की 1,880 किलोमीटर खुली सीमा बांग्लादेश से और देश की 643 किलोमीटर खुली सीमा भूटान से जुड़ी हुई है।
मिजोरम के गृह मंत्री आर. लालजिरलियना ने गुरुवार को कहा कि राज्य में अशांति फैलाने वाले अपराधियों विशेषकर म्यांमार और बांग्लादेश से आने वालों के विरुद्ध सरकार कड़ाई से निपटेगी।
उन्होंने कहा कि मीजो जाति के कुछ लोग म्यामांर से आकर यहां ड्रग्स तस्करी, हत्या, अपहरण, बलात्कार और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मिजोरम पुलिस ने म्यामांर के 367 निवासियों को यहां पकड़ा, जिसमें पिछले साल 162 को म्यामांर सरकार को सौंप दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications