हैदराबाद अस्पताल अग्निकांड में मृतकों की संख्या 3 हुई
पुलिस ने बताया कि शहर के सोमाजीगुडा स्थित पार्क अस्पताल में मंगलवार को लगी आग के बाद केरल मूल की नर्स रिस्पा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कार्बन मोनो आक्साइड की वजह से वह बेहोश हो गई थी। हालांकि, उसे अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने द्वितिय तल से बचा लिया था। इस दुर्घटना में उसका फेफड़ा प्रभावित हुआ था और वह कोमा में चली गई थी।
रिस्पा को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई।
रिस्पा की एक सहकर्मी उषा रानी ने आग से बचने के लिए द्वितीय मंजिल से छलांग लगा दी थी। इस दौरान उसको काफी गंभीर चोटें आई थीं। उषा की बुधवार को मौत हो गई थी।
गौरतलब है कि मंगलवार को हुए इस हादसे में एक की मौत हो गई थी जबकि 40 अन्य घायल हो गए थे। पांच मंजिली इमारत में शाट-सर्किट की वजह से आग लगी थी।
इस हादसे में बुरी तरह से झुलसे एक 75 वर्षीय मरीज का आईसीयू में इलाज चल रहा था जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई थी।
इस दुर्घटना में घायल छह अन्य लोगों का इलाज यशोदा अस्पताल में चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications