वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध कराए दिल्ली जल बोर्ड : सीआईसी
नरेंद्र दत्त नामक व्यक्ति ने जल बोर्ड से अपने क्षेत्र में जलापूर्ति के समय के बारे में जानकारी मांगी थी। लेकिन जब उन्हें संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो उन्होंने जुलाई 2009 में सीआईसी में अपील की। इसके बाद सीआईसी ने दिल्ली जल बोर्ड को यह निर्देश दिया है।
सूचना आयुक्त शैलेश गांधी ने 29 जनवरी को दिए गए अपने निर्देश में कहा, "आयोग जन सूचना अधिकारी (पीआईओ) को यह निर्देश देता है कि वह सभी इलाकों में होने वाली जलापूर्ति के समय के बारे में दिल्ली जल बोर्ड की वेबसाइट पर जानकारी मुहैया कराए। यदि जलापूर्ति के समय में परिवर्तन होता है तो उसी के अनुसार वेबसाइट पर भी जानकारी में बदलाव होना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "आयोग यह निर्देश देता है कि सूचना के अधिकार अधिनियम की धारा चार के तहत 28 फरवरी से पहले जलापूर्ति की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications