जलवायु परिवर्तन को लेकर अप्रैल में हो सकती है विशेष पैनल की बैठक

जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र की फ्रेमवर्क कंवेंशन (यूएनएफसीसीसी) के कार्यकारी सचिव यवो डी बीयर ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक संसाधन एक अहम बिंदु है। मून एक ऐसा पैनल बनाने पर विचार कर रहे हैं, जो आर्थिक संसाधन जुटाने के उन्नत तरीकों की खोज कर सके, जिससे विकासशील देशों को जलवायु परिवर्तन के लक्ष्य हासिल करने में सहायता मिले।"

डी बीयर ने कहा, "यह निर्णय औपचारिक प्रक्रिया के तहत नहीं लिया गया है। हमने बैठक के लिए समय और स्थान को लेकर बातचीत की लेकिन मार्च तक इसे क्रियान्वियत नहीं किया जा सकेगा, अप्रैल में यह बैठक हो सकती है।"

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने दिसंबर में कोपेनहेगन बैठक के बाद जलवायु परिवर्तन पर एक पैनल का गठन किया था, जिसे संसाधन इकट्ठा करने और विकासशील देशों में स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने में सहयोग का जिम्मा सौंपा गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+