हिमाचल में अगले सप्ताह भारी हिमपात की संभावना

शिमला में मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "पश्चिमी विक्षोभ के शनिवार तक इस क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है और वह हिमाचल प्रदेश में नौ फरवरी तक कायम रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को कुछ जगहों पर बारिश और हिमपात शुरू हो सकती है।"

उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ का असर सात और आठ फरवरी को ज्यादा होगा जिसके फलस्वरुप राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले इलाकों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने राज्य में आने वाले पर्यटकों को सात से नौ फरवरी के बीच ऊंचाई वाले इलाकों और दूरदराज के क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है।

लाहौल और स्पीति को छोड़कर हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों में अब तक औसत से कम वर्षा हुई है।

सिंह ने कहा, "दिसंबर में लगभग सूखा रहने के बाद, राज्य में जनवरी में अपर्याप्त वर्षा और हिमपात हुई है जो रबी की अच्छी फसल के लिए पर्याप्त नहीं है। पिछले महीने राज्य में 84 फीसदी कम बारिश हुई थी। "

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+