अफगानिस्तान में आतंक निरोधी सहयोग बढ़ाने पर भारत-ईरान सहमत
तेहरान में बुधवार को समाप्त हुई दो दिवसीय वार्षिक राजनयिक वार्ता में विदेश सचिव निरुपमा राव और ईरान के नेताओं के बीच अफगानिस्तान के अस्थिर हालात और क्षेत्रीय मुद्दे प्रमुखता से उठे।
राव के गुरुवार को स्वदेश लौटने के बाद विदेश मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान की स्थिति सहित सीमापार आतंकवाद के खतरे सहित अन्य क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मामलों पर ईरान के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया।
राव ने विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पाकिस्तान, ईरान और अफगानिस्तान के प्रभारी) वाई.के.सिन्हा के साथ ईरान के उप विदेश मंत्री मुहम्मद अली फतोल्लाही से तेहरान में सात दौर की वार्ता की।
राव ने ईरान के विदेश मंत्री मनोचेहर मोत्तकी और अर्थव्यवस्था एवं वित्त मंत्री सैयद शमसेद्दीन होसैनी से भी भेंट की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications