अफगानिस्तान में 32 आतंकवादी ढेर (लीड-1)
प्रांतीय प्रशासनिक प्रवक्ता दाऊद अहमदी ने बताया कि नाटो सेनाओं और अफगान सैनिकों द्वारा बुधवार को हेलमंड प्रांत में आतंकवादियों के विरुद्ध यह अभियान चलाया गया था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अहमदी के हवाले से खबर दी है कि अफगान सेना, पुलिस और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा बुधवार को नाद अली जिले में चलाए गए अभियान में 32 आतंकवादी मारे गए।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान तीन अफगान सैनिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी जबकि चार सैनिक घायल हो गए।
गौरतलब है कि हेलमंड को तालिबान आतंकवादियों का मजबूत गढ़ माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications