भारतीयों पर हमले रोकने का हरसंभव प्रयास जारी : जॉन ब्रम्बी
ब्रम्बी ने कहा कि इस बारे आश्वस्त करने के लिए वह सिंह से दोबारा मिलना पसंद करेंगे।
समाचार पत्र 'द एज' ने गुरुवार को कहा कि भारतीयों पर करीब 100 से अधिक हमलों की घटनाओं का हवाला देते हुए सिंह ने आस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल क्वेंटिन ब्राइस को बताया कि विक्टोरिया राज्य इसको नकारता है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सिंह ने बताया कि आस्ट्रेलिया नस्लवादी नहीं है लेकिन भारतीयों पर हमलों को रोकने के लिए यदि अधिक कदम नहीं उठाए गए तो यह लंबे समय तक जारी रह सकता है।
भारतीयों पर हमलों के संबंध में आस्ट्रेलिया की प्रतिक्रिया पर विदेश मंत्रालय से चर्चा के लिए भारतीय उच्चायुक्त अगले सप्ताह भारत पहुंच रहीं हैं।
सिंह की टिप्पणी के जवाब में ब्रम्बी ने कहा कि उनकी सरकार वे सभी उपाय कर रही है जिससे भारतीय छात्रों पर हमले रुक सकते हैं, वह सिंह से एक और मुलाकात करना पसंद करेंगे।
ब्रम्बी ने दोहराया कि इस मुद्दे पर निष्पक्ष और संतुलित चर्चा होनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications