रविशंकर, जावेद अख्तर और जगजीत सिंह ने सोनिया से भेंट की
नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। सुविख्यात संगीतकार पंडित रविशंकर, गीतकार जावेद अख्तर, मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह और गायक और संगीतकार शंकर महादेवन ने गुरुवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक यह मुलाकात महज शिष्टाचार भेंट थी। उन्होंने बैठक का विवरण नहीं दिया।
ऐसा माना जा रहा है कि इन चारों हस्तियों ने शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'माई नेम इज खान' के प्रदर्शन को लेकर शिवसेना द्वारा दी जा रही धमकियों को लेकर यह मुलाकात की।
शाहरुख के पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बारे में दिए गए बयान के बाद यह विवाद उत्पन्न हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications