कंधमाल में ईयू प्रतिनिधिमंडल ने की दंगा पीड़ितों से मुलाकात

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई दंगा पीड़ितों ने प्रतिनिधिमंडल को राज्य सरकार के पुनर्वास कार्यक्रमों और अपनी दिक्कतों के बारे में बताया।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दंगा प्रभावित एक गांव नंदगिरी में प्रतिनिधिमंडल का स्वागत आदिवासी नृत्य से किया गया। ये सदस्य एक चर्च में भी गए।

एक पीड़ित ने प्रतिनिधिमंडल को बताया, " सरकार के राहत कोष से हमें खाद्यान्न और जमीन मुहैया कराई जा रही है। साथ ही हमें मकान बनाने में भी सहायता दी जा रही है।"

उदयगिरि जिले में दर्जनों महिलाओं के बीच खड़ी सुषमा डिगाल ने कहा, "हम अभी भी मुसीबत झेल रहे हैं, कुछ लोग हमें धमकाते रहते हैं।"

इस प्रतिनिधिमंडल का विरोध करने पर मंगलवार रात को बीजू पटनायक हवाई अड्डे से बजरंग दल के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था।

कंधमाल के पुलिस अधीक्षक प्रवीन कुमार ने आईएएनएस से कहा, "यहां किसी तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ।"

इस प्रतिनिधिमंडल में स्पेन, हंगरी, पोलैंड, आयरलैंड, फिनलैंड, स्वीडन और ब्रिटेन के सदस्य हैं।

उल्लेखनीय है कि 23 अगस्त 2008 को विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी मंडल के सदस्य स्वामी लक्ष्मणानंद की हत्या के बाद कंधमाल में दंगे भड़क उठे थे। इससे करीब 25 हजार ईसाई परिवार बेघर हो गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+