अफगानिस्तान में 32 आतंकवादी मारे गए
काबुल, 4 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंड प्रांत में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 32 आतंकवादी मारे गए जबकि तीन अफगान सैनिकों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी।
प्रांतीय प्रशासनिक प्रवक्ता दाऊद अहमदी ने बताया कि नाटो सेनाओं और अफगान सैनिकों द्वारा बुधवार को हेलमंड प्रांत में आतंकवादियों के विरुद्ध यह अभियान चलाया गया था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अहमदी के हवाले से खबर दी है कि अफगान सेना, पुलिस और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा बुधवार को नाद अली जिले में चलाए गए अभियान में 32 आतंकवादी मारे गए।
उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान तीन अफगान सैनिकों की मौत हो गई जबकि एक नाटो सैनिक सहित चार लोग घायल हो गए। हेलमंड को तालिबानी आतंकवादियों का मजबूत गढ़ माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications