समुद्री लुटेरों के खिलाफ बांग्लादेश ने शुरू किया 'ऑपरेशन संधान'
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के अनुसार बांग्लादेश की जल सीमा के भीतर विदेशी मछुआरों की घुसपैठ को रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया है। ये मछुआरे बांग्लादेशी मछुआरों से मछलियां और अन्य सामान लूटने की घटनाओं में कथित तौर पर शामिल हैं।
बांग्लादेश तटरक्षक बल, पुलिस और वनकर्मियों ने मिलकर समुद्री लुटेरों के खिलाफ 'ऑपरेशन संधान' शुरू किया है।
तटरक्षक बल के एक अधिकारी ने कहा कि इस अभियान के तहत खुलना, सुंदरबन डेल्टा और बगरहाट के 710 किलोमीटर लंबे तटीय सीमा की निगरानी की जाएगी। यह अभियान गत सोमवार को शुरू किया गया था।
ऑपरेशन संधान के मुख्य समन्वयक लेफ्टिनेंट एस.एम.वलीउर रहमान ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य समुद्री लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके हथियारों को जब्त करना और सुंदरबन डेल्टा तथा समुद्र में उनकी गतिविधियों को रोकना है। साथ ही विदेशी मछुआरों की घुसपैठ को रोकने तथा इस क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications