बैग के सहारे टैक्सी चालक के हत्यारे तक पहुंचने की कोशिश में है पुलिस
मोहिनी की हत्या के विरोध में गुरुवार को तीन सौ से ज्यादा टैक्सी चालकों ने अपने वाहन पर काले झंडे बांधकर विरोध दर्ज कराया।
छह साल पहले मुंबई से न्यूजीलैंड गए 39 साल के टैक्सी चालक हिरेन मोहिनी की रविवार सुबह चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी।
मामले की जांच कर रहे वरिष्ठ सरजट हाइवेल जोंस ने कहा, "हम हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं लगा पाए हैं, लेकिन हमारे पास ऐसा कोई कारण नहीं है कि हम इसे लूट के इरादे से की गई हत्या मान लें।"
बैग के अलावा पुलिस घटनास्थल से चाकू भी बरामद कर चुकी थी। पुलिस ने नीले रंग के इस बैग के चित्र जारी किए, जिसमें डिकॉन आईबी लिखा हुआ था।
न्यूजीलैंड टैक्सी संघ के प्रमुख टिम रेडिश ने मोहिनी के अंतिम संस्कार के मौके पर कहा कि 11 महीने के भीतर वह दूसरा टैक्सी चालक था, जिसकी हत्या हुई। सरकार को टैक्सी चालकों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications