एआईजी, बैंक ऑफ अमेरिका ने की बोनस की घोषणा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उधर बैंक ऑफ अमेरिका ने अपने निवेश बैंकरों और व्यापारियों को वर्ष 2009 के लिए चार अरब डॉलर के भुगतान की मंजूरी दी है। यह राशि प्रति कर्मचारी औसतन 300,000 से 500,000 डॉलर के बीच है।
एआईजी के वर्ष 2009 में ऐसे बोनस पर सार्वजनिक नाराजगी पैदा हुई थी और सरकार को शर्मिदा होना पड़ा था। एआईजी ने तर्क दिया था कि ये बोनस लंबे समय से बकाया थे।
एआईजी में अब भी सरकार की बहुमत हिस्सेदारी है। बैंक ऑफ अमेरिका ने सरकार से 45 अरब डॉलर का राहत पैकेज लिया था और वर्ष 2009 में 2.2 अरब डॉलर का घाटा दिखाया था। इसके बाद उसने सरकार का कर्ज वापस लौटा दिया।
निवेश बैंक और उनके बीमा सहयोगी वित्तीय कंपनियों में सबसे अधिक लाभ कमाने वाली संस्थाएं हैं और उनको वर्ष 2008 में वाल स्ट्रीट के ढहने और दुनिया को मंदी में धकेलने के लिए भी सबसे बड़ा जिम्मेदार माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications