भारतीय मीडिया को दोष न दें : आस्ट्रेलियाई सीनेटर
मेलबर्न, 4 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत के प्रधानमंत्री जान ब्रम्बी के नस्लीय हमलों को लेकर भारतीय मीडिया की आलोचना करने को आस्ट्रेलिया के एक सीनेटर ने गलत बताया है।
सीनेटर स्टीव फिल्डिंग ने कैनबरा में कहा, "विक्टोरिया में भारतीयों पर हमले से हमें परेशानी है और इससे निपटने की आवश्यकता है। भारतीय मीडिया पर हमला मेरे विचार से बिल्कुल ठीक नहीं है।"
आस्ट्रेलिया की समाचार एजेंसी एएपी के अनुसार सीनेटर ने कहा, "स्पष्ट कहें तो यह बुद्धिमानी नहीं है।"
भारतीयों पर हो रहे लगातार हमलों से आस्ट्रेलिया और भारत के रिश्तों में खटास आ गई है।
एक भारतीय के बीमा की रकम के लिए कार जलाने के प्रयास में खुद जलने पर पुलिस में हमले की झूठी शिकायत दर्ज कराने का पता लगने के बाद ब्रम्बी ने बुधवार को भारतीय मीडिया और अधिकारियों के एक वर्ग को संतुलन रखने की सलाह दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications