पुलिस निरीक्षक की हत्या के मामले में 3 नक्सली गिरफ्तार
पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) राज कुमार मलिक ने आईएएनएस को बताया, "दो महिलाओं सहित तीन नक्सलियों को बुधवार को खूंटी जिले के अर्की प्रखण्ड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किया गया एक नक्सली गोबर्धन मुंडा कुंदन पहान समूह का सक्रिय सदस्य है।"
पुलिस ने सूचना के आधार पर जंगल में नक्सलियों के एक गुप्त ठिकाने पर छापेमारी की। चौथा नक्सली राम मोहन 20 फुट की ऊंचाई से एक जलाशय में कूदकर भागने में सफल रहा। मुंडा ने भी भागने का प्रयास किया लेकिन पैर टूट जाने की वजह से वह भाग नहीं पाया।
गौरतलब है कि पुलिस निरीक्षक इंदवार को पिछले वर्ष 30 सितंबर को हेमब्रम बाजार से अगवा कर लिया गया था। बाद में पांच अक्टूबर को उनका शव क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications