मुंबई: ट्रेन से कटकर महिला की मौत, हंगामा

Mumbai Local Train
मुंबई। मुंबई में गुरुवार को रेलगाड़ी की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो जाने तथा एक अन्य महिला के गंभीर रुप से घायल हो जाने के बाद हजारों गुस्साए यात्रियों ने बोरीवली-विरार रेलखण्ड पर तीन घंटे तक रेल सेवाएं बाधित रखीं। रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार यह प्रदर्शन उस समय शुरू हुआ जब रेलसेवाओं में 15 से 20 मिनट की देरी हुई थी।

प्रवक्ता ने बताया," नाला सोपारा और विरार रेल खण्ड पर सबुह करीब नौ बजे पटरी पार करते वक्त एक महिला की मौत हो गई जबकि एक अन्य एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना की वजह से रेल सेवाओं में देरी हुई थी।"

अधिकारी ने बताया कि कार्यालय जाने में हो रही देरी से नाराज यात्रियों ने सभी पटरियों को अवरुद्ध कर दिया। गुस्साए यात्रियों को शांत कराने के लिए सुरक्षा बलों और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। और तीन घंटे बाद रेल सेवाएं सुचारू रुप से शुरू हो पाईं।

गौरतलब है कि गंभीर रुप से घायल महिला यात्री को बोरीवली स्थित भगवती अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+