तेलंगाना समिति के सदस्य ने चिदंबरम से मुलाकात की
यह समिति पृथक राज्य के गठन की प्रक्रिया के सिलसिले में आंध्र प्रदेश के सभी वर्गो तथा सभी राजनीतिक दलों व समूहों से विचार-विमर्श करेगी।
गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि बातचीत समिति को लेकर हुई। इसका विवरण जल्द ही सार्वजनिक कर दिया जाएगा। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इसके मसौदे पर सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश बी. एन. श्रीकृष्णा से विचार-विमर्श किया जा रहा है। श्रीकृष्णा पांच सदस्यीय समिति के अध्यक्ष हैं।
न्यायमूर्ति श्रीकृष्णा को चिदंबरम और गृह सचिव जी. के. पिल्लै के साथ हुई बातचीत की जानकारी देने के लिए दुग्गल के आज ही मुंबई रवाना होने की संभावना है।
तेलंगाना संयुक्त कार्य समिति ने कहा है कि वह अपनी राय व्यक्त करने से पहले इसके नियम एवं शर्ते देखना चाहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications