टोयोटा मामले में नरम पड़े अमेरिकी परिवहन मंत्री
उनके इस बयान की वजह से टोयोटा कार मालिकों के बीच घबराहट बढ़ गई और इस कारण टोयोटा के शेयर मूल्यों में गिरावट आई।
बुधवार को कांग्रेस की एक समिति के सामने सुनवाई में लाहुड ने कहा, "हमें समस्या का पता लगाने की आवश्यकता है, इसलिए लोगों को इंजन या ब्रेक के बारे में चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।"
उन्होंने कार विशेषज्ञों का हवाला देते हुए कहा कि यदि किसी के पास टोयोटा कार है तो उसे कार को टोयोटा डीलर के पास ले जाना चाहिए।
लाहुड ने बाद में जारी एक बयान में कहा कि उनका इरादा कार मालिकों को टोयोटा डीलरों के पास जाने को प्रोत्साहित करना था।
टोयोटा ने भी एक बयान जारी कर लाहुड के स्पष्टीकरण की प्रशंसा की।
कंपनी ने कहा, "हम ग्राहकों को सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यह परिस्थिति बहुत कम पैदा होती है और आमतौर पर उत्पन्न नहीं होती। कंपनी इस मामले पर नियंत्रण करने में सक्षम है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications