खाद्यान्न महंगाई दर में 17.56 प्रतिशत की वृद्धि
गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 52 सप्ताह पूर्व की तुलना में समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान कुछ जरूरी वस्तुओं के दाम में तेजी बनी रही। सब्जियों की कीमतों में 13.02 फीसदी, फलों की कीमतों में 6.54 फीसदी की वृद्धि हुई। प्याज की कीमतों में हालांकि 10.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी सीमित आंकड़ों के मुताबिक प्राथमिक वस्तुओं के सूचकांक में 14.56 फीसदी की गिरावट आई, जबकि ईंधन सूचकांक में 5.88 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
पिछले 52 सप्ताह की तुलना में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में आई तेजी निम्न है-
आलू : 44.91 फीसदी
दाल : 44.43 फीसदी
अनाज : 13.37 फीसदी
चावल : 10.96 फीसदी
दूध : 13.95 फीसदी
गेहूं : 15.96 फीसदी
सब्जी : 13.02 फीसदी
फल : 6.54 फीसदी
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मंहगाई के मसले पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ छह फरवरी को बैठक करेंगे। यह बैठक पहले 27 जनवरी को होने वाली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications