नेपाल में बर्ड-फ्लू फैलने की पुष्टि
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नेपाल के कृषि और सहकारिता मंत्रालय के एक अधिकारी हरी दहल के हवाले से खबर दी है कि नेपाल के पश्चिमी जिले पोखरा में स्थित एक मुर्गी फार्म के छह नमूनों में एच5 एन1 वायरस की पुष्टि हुई है।
दहल ने बुधवार को कहा कि नेपाल में इन नमूनों में बर्ड-फ्लू के लक्षण पाए जाने के बाद इसकी पुष्टि के लिए लंदन स्थित वेब्रिज प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया था।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जनवरी में घोरीपाटन में स्थित एक फार्म में 100 मुर्गीयों और 38 बत्तखों के मरने के बाद नमूनों को परीक्षण के लिए इक्कठा किया गया था।
सरकार ने इस बीमारी को फैलने से रोकने को लेकर हर संभव कदम उठाने के लिए कृषि और सहकारिता मंत्री मृगेंद्र कुमार सिंह यादव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है।
बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित प्रतिक्रिया दल (आरआरटी) को भेजने का फैसला किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications