श्रीनगर में कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध
श्रीनगर में बुधवार को जबरदस्त झड़पों में 40 लोग घायल हो गए थे। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि नौहाटा और नवाकदल इलाकों में आंसू गैस की चपेट में आए दो युवा प्रदर्शनकारियों की हालत नाजुक बनी हुई है।
गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने पूरे पुराने शहर के इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए। सड़कों पर पैदल चलने वालों और वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। श्रीनगर में प्रशासन ने एक ही जगह पर पांच या उससे ज्यादा लोगों के खड़े होने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
रविवार को आंसू गैस की चपेट में आकर 13 साल के किशोर की मौत हो जाने के बाद कश्मीर घाटी के प्रमुख शहरों में पूरी तरह हड़ताल है।
बुधवार शाम जम्मू एवं कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक फारूक अहमद की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्रीनगर की स्थिति की समीक्षा की गई थी।
पुलिस ने शब्बीर शाह, नईम खान सहित तीन अलगाववादी नेताओं को गिरफ्तार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications