पाक से सिर्फ आतंक पर होगी बात: कृष्णा

भारत-पाकिस्तान के बीच समग्र बातचीत बहाली की संभावना के बारे में पूछे जाने पर कृष्णा ने संवाददाताओं को बताया, "दरवाजे कभी बंद नहीं थे। हमारे बीच इसके पहले हुई बातचीत में हमेशा आतंक और आतंकी स्रोतों पर जोर दिया गया है।"
26/11 की जांच में तेजी की बात दोहराई
कृष्णा ने कहा, "यही मुद्दा लगातार बातचीत का केंद्र बना रहेगा।" कृष्णा ने मुंबई हमले की जांच में तेजी लाने और हमले में शामिल रहे आतंकियों को सजा दिलाने की बात पाकिस्तान को फिर याद दिलाई।
ज्ञात हो कि चिदंबरम ने सोमवार को यहां कहा था कि यदि वह दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए इस महीने पाकिस्तान गए तो वहां दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications