बजरंग दल के पांच कार्यकर्ता गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक इन कार्यकर्ताओं को मंगलवार रात हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। जैसे ही 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हवाई अड्डे से बाहर निकला, कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी आरंभ कर दी। भारी सुरक्षा के बीच इस प्रतिनिधिमंडल को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। यह प्रतिनिधिमंडल बुधवार को प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेगा और फिर कंधमाल रवाना होगा।
उल्लेखनीय है कि विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी मंडल के सदस्य स्वामी लक्ष्मणानंद की हत्या के बाद कंधमाल में गत वर्ष दंगे भड़क उठे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications