'इटेलियन मां' की नहीं मुंबई: बाल ठाकरे

Bal Thackeray
मुंबई। सभी भारतीयों की मुंबई की बात को लेकर महाराष्‍ट्र में वाक युद्ध जारी है। मुंबई और उत्‍तर भारतीयों के रिश्‍तों को लेकर शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे बुधवार को राहुल गांधी को जमकर बरसे। बाल ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र सामना में लिखा है कि मुंबई सभी की है, लेकिन 'इटेलियन मम्‍मी' की नहीं हो सकती। इस बात में ठाकरे ने सोनिया गांधी की ओर इशारा किया है।

बाल ठाकरे ने अपने संपादकीय में तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, "कुंठित राहुल कहते हैं कि 26/11 के मुंबई हमले के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) में शामिल वे उत्तर भारत के ही कमांडो थे जिन्होंने इस महानगर को बचाया। ऐसा संवेदनहीन बयान देकर उन्होंने उन मराठा शहीदों का अपमान किया है जिन्होंने अपनी जान की आहुति दी।"

कांग्रेस से कोई सीख नहीं लेनी

उन्होंने कहा कि शिव सेना ने कभी भी मुंबई को भारत से अलग करने की बात नहीं की। उन्होंने कहा, "इस मुद्दे पर हमें उस कांग्रेस से सीख नहीं चाहिए, जो देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार है। देश को बांटने वाले अब एकता की बात करते हैं। शिवसेना मुंबई को कभी देश से अलग नहीं मानती, मुंबई सभी की है, लेकिन 'इटेलियन मां' की नहीं हो सकती।"

संपादकीय में ठाकरे ने कहा कि जब भी देश में आतंकवादी हमला हुआ है, तो शिव सेना ने कहा है कि सिर्फ हिन्दुत्च ही इसके खिलाफ लोगों को एकजुट कर सकता है। "लेकिन कांग्रेस का 'हिन्दुत्व' शब्द से ही एलर्जी है। नेहरू-गांधी परिवार खासकर यही मानता रहा है कि सिर्फ मुसलमानों को साधकर ही देश में राष्ट्रीय एकता कायम रखी जा सकती है।"

इतिहास नहीं जानते राहुल

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जिसने भी मराठियों को चुनौती दी है, उसे उनके समक्ष झुकना पड़ा है। "राहुल गांधी को इतिहास की जानकारी नहीं है। उन्हें पता होना चाहिए कि उनके दादाजी पंडित जवाहरलाल नेहरू को भी महाराष्ट्र की जनता से माफी मांगनी पड़ी थी।"

ठाकरे ने कहा कि मुंबई पर सारे देश का हक है लेकिन इस पर पहला हक महाराष्ट्र की भूमि पर पैदा हुए उन लोगों का है जो मराठी बोलते हैं। उल्लेखनीय है कि राहुल ने मंगलवार को पटना में कहा था कि देश का हर हिस्सा भारतीयों का है और हर भारतीय को कहीं भी आने-जाने और काम करने का अधिकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+