भारतीय शेयर बाज़ार में उछाल

भारत के शेयर बाज़ार में बुधवार को तेज़ी देखी गई. एक तरफ जहाँ बीएसई में 333 अंकों का उछाल आया वहीं निफ़्टी ने भी 102 अंको की बढ़त दर्ज की है.
ग़ौरतलब है कि भारतीय बाज़ार में यह 23 दिसंबर के बाद आया सबसे अधिक उछाल है. मंगलवार को बीएसई में 192 अंकों की गिरावट आई थी.
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सूचकांक लगभग 333 अंक चढ़कर 16 हज़ार 496 पर बंद हुआ.
उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी भी कारोबार के दौरान अधिकतम 4949.15 अंकों की ऊंचाई तक पहुँचा और लगभग 102 अंक चढ़कर 4931 पर बंद हुआ.
जानकारों का कहना है कि अमरीकी और प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों के मज़बूत रुख़ से भारतीय शेयर बाजारों में यह तेज़ी देखी गई है.
बीएसई में बुधवार को कारोबार के दौरान मिड कैप सूचकांक में डेढ़ फ़ीसदी और स्माल कैप सूचकांक में 1.06 फ़ीसदी की बढ़त दर्ज की गई.
वहीं बीएसई के धातु सूचकांक में चार फ़ीसदी और रियल्टी क्षेत्र के शेयरों के सूचकांक में 2.8 फ़ीसदी की बढ़त देखी गई.
बैकिंग सूचकांक में 2.07 फ़ीसदी, एफ़एमसीजी के सूचकांक में 2.01 फ़ीसदी और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के शेयरों में 1.77 फ़ीसदी की वृद्धि देखी गई.
बीएसई में स्टरलाइट के शेयर में 5.9 फ़ीसदी, टाटा स्टील के शेयर में 4.9 फ़ीसदी, एल एंड टी के शेयर में 3.8 फ़ीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए. एचडीएफसी, हिंडालको और आईटीसी के शेयरों में भी बढ़त देखी गई.












Click it and Unblock the Notifications