कांग्रेस का मुंह ताक रहे अमर सिंह

Amar Singh
नई दिल्‍ली। समाजवादी पार्टी से मंगलवार को निष्‍कासित ठाकुर अमर सिंह ने अन्‍य राजनीतिक पार्टियों के आंगन में झांकना शुरू कर दिया है। जाहिर है वो किसी बड़ी पार्टी का दामन थामने की कोशिश में जुट गए हैं। पार्टी की के नाम बात करें तो उनके मुंह पर सबसे पहला नाम कांग्रेस का है। हालांकि बसपा में वो फिलहाल कोई दिलचस्‍पी नहीं दिखा रहे हैं।

अमर सिंह ने बुधवार को एक साक्षात्‍कार के दौरान कांग्रेस की जमकर सराहना की। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अन्‍य से काफी अलग है। कांग्रेस में राहुल गांधी पार्टी की आंतरिक गतिविधियों पर बातचीत करते हैं। पार्टी के अंदर पदाधिकारियों के चयन में भी चुनाव होता है और एक कोर कमेटी है, जो अंतिम निर्णय लेती है। पार्टी के अंदर लोकतंत्र की यह प्रथा काफी अच्‍छी है।

बसपा में जाने का सवाल ही नहीं

कांग्रेस पार्टी की बढ़ाई करते हुए अमर सिंह बोले कि यहां ऐसा नहीं है, कि पार्टी अध्‍यक्ष ने आज कुछ कहा और दूसरे दिन उसके उलट हुआ। ऐसा होने पर पार्टी की छवि धूमिल होती है। अमर सिंह की इन बातों से लगभग साफ हो गया है कि वो अब कांग्रेस का दामन थामने के प्रयास में जुट गए हैं। आखिर क्‍यों न हो केंद्र में कांग्रेस की सत्‍ता जो है।

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती का हाथ थामने के प्रश्‍न पर अमर सिंह ने साफ इंकार कर दिया। उन्‍होंने कहा कि बसपा में जाने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्‍होंने आगे कहा कि उत्‍तर प्रदेश का विभाजन कर छोटे राज्‍यों में तब्‍दील कराने के मुहिम में वो मायावती का साथ दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+