मध्य प्रदेश में मछुआरों के स्मार्ट कार्ड बनेंगे
प्रदेश के मछली पालन मंत्री अजय विश्नोई ने मध्य प्रदेश के मत्स्य महासंघ की संचालक समिति की बैठक में कहा कि मछुआरों की व्यक्तिगत जानकारी के साथ प्रतिदिन मछली पकड़ने, आय, भुगतान की गई राशि का विवरण दर्ज करने के लिए स्मार्ट कार्ड बनाए जाएं। इतना ही नहीं इनके आंकड़ों को इकाई स्तर से मुख्यालय स्तर तक प्रदर्शित करने के लिए इंटरनेट का उपयोग किया जाएगा।
विश्नोई ने मछुआरों की आर्थिक और सामाजिक उन्नति के लिए प्रयास करने की जरूरत बताई।
दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मछली विक्रय को व्यवस्थित करने के लिए प्रमुख शहरों में आधुनिक सुविधायुक्त बिक्री केंद्रों के निर्माण का ऐलान किया। उन्होंने मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य बीज उत्पादन में वृद्घि की जरूरत बताई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications