हिमाचल के नए मुख्य न्यायाधीश 8 फरवरी को पदभार संभालेंगे
शिमला, 3 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश अगले सप्ताह पदभार संभाल लेंगे।
उच्च न्यायालय के एक अधिकारी ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि केरल उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश कुरियन जोसेफ आठ फरवरी को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जगदीश भल्ला को राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में जगदीश भल्ला की नियुक्ति फरवरी 2008 में हुई थी लेकिन तीन अगस्त 2009 को उन्हें राजस्थान स्थानांतरित कर दिया गया।
इस समय न्यायमूर्ति आर.बी. मिश्रा हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications