पाकिस्तान में विस्फोट, 2 घायल
पेशावर, 3 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में बुधवार को रिमोट कंट्रोल से किए गए एक बम विस्फोट में दो सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
मीडिया की खबरों में कहा गया है कि सुरक्षा बलों का कारवा खबर एजेंसी की बड़ा तहसील के नाला क्षेत्र से होकर गुजर रहा था। तभी आतंकवादियों ने धमाका कर दिया। यह जानकारी 'डॉन' ने अपनी वेबसाइट पर अधिकारियों के हवाले से दी है।
घायलों को पेशावर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और तलाशी अभियान जारी है। बड़ा तहसील में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications