शेयर बाजारों में तेजी (लीड-1)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' में दोपहर 12.25 बजे तक 340.85 अंकों (2.11 प्रतिशत) की वृद्धि दर्ज की गई।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' में इसी समय तक 104.60 अंकों (2.17 प्रतिशत) की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में इस समय तक 97.50 अंकों (1.49 प्रतिशत) की और स्मालकैप सूचकांक में 120.23 अंकों (1.48 प्रतिशत) की वृद्धि दर्ज की गई।
बुधवार को कारोबार के आरंभ में शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 46.81 अंकों की वृद्धि के साथ 16,210.25 पर और निफ्टी 0.90 अंक की वृद्धि के साथ 4,831.00 पर खुला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications