तेलंगाना पर 5 सदस्यीय समिति का गठन

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। पृथक तेलंगाना राज्य के मसले पर केंद्र सरकार ने बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश बी. एन. श्रीकृष्णा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति का गठन कर दिया। यह समिति पृथक राज्य के गठन की प्रक्रिया के सिलसिले में समाज के सभी वर्गो तथा सभी राजनीतिक दलों व समूहों से सलाह मश्विरा करेगी।

इस समिति के अन्य सदस्यों में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति रणवीर सिंह, अंतर्राष्ट्रीय खाद्य नीति शोध संस्थान के वरिष्ठ शोधार्थी अबूसलेह शरीफ, पूर्व गृह सचिव विनोद दुग्गल और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के मानव व समाज विज्ञान विभाग की प्रोफेसर रविंदर कौर शामिल हैं।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "समिति के अध्यक्ष के साथ सलाह मश्विरा कर नियमों व शर्तो का मसौदा जल्द ही तैयार किया जाएगा।"

उल्लेखनीय है कि पृथक राज्य के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम द्वारा गत पांच जनवरी को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में इस समिति के गठन की घोषणा की गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+