पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ा क्रिकेट सटोरियों का गिरोह
पुलिस के मुताबिक पंजाब पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा (सीआईए) ने मंगलवार रात को राम लुभाया और बलजीत सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 150,000 रुपये भी बरामद किए गए।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों लोग 31 जनवरी को पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमों के बीच खेले गए एकदिवसीय मुकाबले के लिए सट्टा लगाने का दोषी पाए गए हैं।
पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "अपने सूत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर हमने लुभाया को उस समय गिरफ्तार किया जब वह बलजीत सिंह को पैसे देने जा रहा था। इन दोनों के दूसरे राज्यों में सक्रिय सट्टबाजी गिरोह से भी संबंध हैं और इसी आधार पर हम कुछ और लोगों की गिरफ्तारी की उम्मीद कर रहे हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications