अजमेर और उदयपुर जिलों के जिला कलक्टर सम्मानित
अजमेर के वर्तमान जिला कलक्टर राजेश कुमार यादव और निवर्तमान जिला कलक्टर नवीन महाजन (जिला कलक्टर, जोधपुर) एवं उदयपुर के वर्तमान जिला कलक्टर आनंद कुमार और निवर्तमान जिला कलक्टर कुलदीप रांका (जिला कलक्टर, जयपुर) ने यह पुरस्कार ग्रहण किए। पुरस्कार स्वरूप प्रशंसा पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। यह सम्मान वर्ष 2008-2009 के दौरान हासिल की गई उपलब्धियों और किए गए श्रेष्ठ कायरे के लिए प्रदान किए गए हैं।
इस सम्मेलन में उन चुनिंदा श्रमिकों को भी बुलाया गया जिन्होंने नरेगा में 100 दिन पूरे किए हैं। इससे राजस्थान के 38 श्रमिकों का चयन किया गया। इन श्रमिकों ने सम्मेलन में भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि नेरगा में पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहे अजमेर जिले में वर्ष 2008-2009 में 402 करोड़ रूपये की राशि मजदूरी के रूप में स्वीकृत की गई और जून, 2008 के प्रथम पखवाड़े में वहां 2 लाख 25 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध हुआ। जो कि देश भर में सबसे अधिक थे। इसी प्रकार उदयपुर जिले में वर्ष 2008-09 में 340 करोड़ रूपये खर्च कर 250 लाख मानव श्रम दिवस सृजित किए गए।
समारोह में केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज मंत्री डा. सी.पी.जोशी, राज्यमंत्री शिशिर अधिकारी, प्रदीप जैन और कुमारी अगाथा संगमा सहित अन्य कई विशिष्टजन मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications