पश्चिम बंगाल के अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में आग लगी
कोलकाता, 3 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संचालित एस.एस.के.एम. अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर बुधवार सुबह आग भड़क उठी। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब नौ बजकर 20 मिनट पर स्त्री रोग विभाग के वार्ड में उस समय आपाधापी मच गई, जब वहां मौजूद लोगों ने दूसरी मंजिल पर विभाग के ऑपरेशन थियेटर से धुआं निकलते देखा।
अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 15 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications