तेजस के साथ साकार होगा स्वदेशी लड़ाकू विमान का सपना : एंटनी
एंटनी ने संवाददाताओं को बताया, "मैं घोषणा कर सकता हूं कि एलसीए का सपना साकार होने जा रहा है। मैं आप सभी को भरोसे के साथ बता सकता हूं कि दिसंबर 2010 तक प्रारंभिक सामरिक परीक्षण शुरू होने जा रहा है और अंतिम सामरिक परीक्षण 2012 के अंत तक पूरा हो जाएगा।"
इस महत्वाकांक्षी परियोजना को विफल करार दिए जाने की बात का मजाक उड़ाते हुए एंटनी ने कहा कि वह बहु उद्देश्यीय सुपरसोनिक विमान से संतुष्ट हैं।
एंटनी इस सीमित उत्पादन श्रृंखला के विमान के प्रथम संस्करण के पांचवे प्रोटोटाइप (पीवी-वी) और उसके प्रशिक्षक विमान के परीक्षण उड़ान के दौरान गवाह के रूप में उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications