राजस्थान पंचायत चुनाव 65 प्रतिशत मतदान

राज्य निर्वाचन आयुक्त ए.के. पाण्डे ने बताया कि मंगलवार प्रात: मतदान आरम्भ होने के बाद मतदान की गति धीमी रही। प्रारम्भिक सूचना के अनुसार प्रात: 10 बजे तक 10.05 प्रतिशत मतदाताओं ने ही मतदान किया जबकि 1 बजे तक 33.44 प्रतिशत तथा 3 बजे तक 51.64 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

तृतीय चरण के मतदान सम्पन्न होने के साथ ही राज्य के 33 जिलों की 248 पंचायत समिति क्षेत्र के 1 हजार 13 जिला परिषद सदस्य एवं 5 हजार 273 पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन में 27 जिला परिषद सदस्य एवं 127 पंचायत समिति सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद 986 जिला परिषद सदस्य एवं 5 हजार 146 पंचायत समिति सदस्य के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बन्द हो गया है।

जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गणना 8 फरवरी को जिला मुख्यालय पर प्रात: 8 बजे से प्रारम्भ की जायेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+