पाकिस्तान में ड्रोन हमले में 10 मरे
इस्लामाबाद, 3 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।
समाचार चैनल जियो टीवी के अनुसार संदिग्ध आतंकवादियों के ठिकाने पर ड्रोन से 13 मिसाइलें दागी गईं।
बताया जाता है कि इस हमले में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
तीन दिन पहले उत्तरी वजीरिस्तान के मुहम्मद खेल इलाके में किए गए ड्रोन हमले में 15 आतंकवादी मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications