ब्राजील में बस-ट्रक की टक्कर, 12 मरे
रियो डी जनेरियो, 3 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिमी ब्राजील में एक बस और ट्रक की टक्कर से नौ स्कूली बच्चों समेत 12 लोग मारे गए, जबकि 25 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' ने अधिकारियों के हवाले से खबर दी कि यह हादसा सोमवार को उस समय हुआ जब एक ट्रक चालक ने सामने से आ रही स्कूली बस को टक्कर मार दी।
मृतकों में दोनों वाहन चालक और एक बच्चे की मां भी शामिल है। मोंटिवीदियू के मेयर ने तीन दिन के शोक की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications