हॉलीवुड निर्माता डेविड ब्राउन का निधन
उनके परिवार में पत्नी हेलन गुर्ले ब्राउन हैं। वह लंबे अर्से तक अमेरिका की कॉस्मोपोलिटन पत्रिका की संपादक रहीं।
डेविड का करियर 1950 के दशक में शुरू हुआ। उन्होंने 1956 में 'लव मी टेंडर' की पटकथा लिखी। इसके साथ ही संगीतकार एलविस प्रेस्ले को पहली बार बड़े पर्दे से जुड़ने का मौका मिला। डेविड की रिचर्ड डी जौनक के साथ लंबी भागीदारी चली। इन दोनों की कंपनी ने 1970 के दशक में स्टीवन स्पीलबर्ग की दो शुरुआती फिल्में बनाईं।
उसके बाद 1988 में ब्राउन ने अपनी निर्माता कंपनी द मैनहट्टन प्रॉजेक्ट लिमिटेड बनाई और एक के बाद एक कई कामयाब फिल्में बनाईं जिनमें 'ए फ्यु गुड मैन' 'एंजलास एशिज' 'रोड टू पर्डिशन' और 'डीप इंपैक्ट' शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications